छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के सफल अभ्यर्थियों से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात की। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए साय ने कहा कि युवा प्रशासन में नई ऊर्जा और संवेदनशीलता लाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से उनके अनुभव साझा किए और लोकसेवक के दायित्वों में धैर्य, विनम्रता और पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।