कोरिया के बेटे ने इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

कोरिया।।छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह संभाग सरगुजा अंतर्गत आने वाले कोरिया जिले के निवासी आकाश कुमार एवं टीम ने कई गोल्ड मेडल जीता सिर्फ अपने क्षेत्र बल्कि जिला सरगुजा एवं प्रदेश का नाम रोशन किया बताना चाहेंगे कि पिछले दिनों विशाखापट्टनम आयोजित सातवां अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था इस आयोजन में भारत समेत नेपाल बांग्लादेश मलेशिया सऊदी अरब भूटान नाइजीरिया यूनाइटेड किंगडम समेत अन्य देश से प्रतियोगिता ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता एवं तमिल फिल्म के अपनेबेहतर अभिनय से लोगों की पहली पसंद बने सुमन तलवार उपस्थित थे। वही क्षेत्र में इसे लेकर खुशी का माहौल व्याप्त है ।बताना चाहेंगे की पुरी टीम ने सिहान वरुण पाण्डेय जी और सेंसाई रुखमणि रानू के कुशल नेतृत्व , मारदर्सन एवं प्रशिक्षण में इस उपलब्धि को हसील करने मे सफलता अर्जित की है
इस आयोजन में प्रथम स्वर्ण पदक कमेंट सीनरी 50 से 55 किलो वर्ग में कोरिया जिले बैकुंठपुर के बैकुंठपुर के करवट महुआ पर आकाश कुमार पुत्र गीता देवी नए स्वर्ण पदक पर अपनी मोहर लगवाई ।

वही सब जूनियर 15 से 20 किलो वर्ग में अंशुल कुमार सिंह 65 से 70 सीनियर कॉमेट कुमार गौरव 50 से 55 किलोग्राम मनोज कुमार 40 से 45 किलोग्राम देवेंद्र कुर्रे 70 से 75 किलोग्राम मुकेश कुर्रे रजत पदक हासिल किया। महिला वर्ग में 40 से 45 किलोग्राम में रूपा ने सिल्वर मेडल हासिल किया।