चौकी कनकबीरा पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालन हेतु सारंगढ़ से सराईपाली जानें वाली हाईवे पर जगह-जगह लगाया बैनर पोस्टर
सिक्योर सिटी के तहत अवैध गतिविधियों पर नजर रखनें हेतु सारंगढ़ से सराईपाली जानें वाली हाईवे पर जगह-जगह लगाया सी०सी०टी०व्ही कैमरा
सारंगढ़ बिलाईगढ़ /पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले की कमान सम्हालनें के बाद से एक्सीडेंट में कमी लानें एवं चोरी एवं तस्करी आदि पर कमी लानें हेतु लगातार गांव गांव में कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में चौंकी कनकबीरा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करनें एवं शराब पीकर वाहन न चलानें, बिना हेलमेट वाहन न चलानें दोपहिया वाहनों में तीन सवारी नहीं चलनें, माल वाहकों पर सवारी नहीं बैठानें के संबंध में सारंगढ़ से सराईपाली जानें वाली हाईवे पर जगह जगह बैनर पोस्टर लगाया गया है। तथा चौकी क्षेत्र में सिक्योर सिटी बनानें हेतु अवैध गतिविधयों पर नजर रखनें हाईवे पर 06 सी०सी०टी०व्ही कैमरा लगाया गया है। एवं करीब 10 प्रायवेट प्रतिष्ठानों पर लगे सी०सी०टी०व्ही कैमरा की मुख को हाईवे की ओर कराया गया है।