सेवा सहकारी समिति कुरेली का मास्टर माइंड ऑपरेटर रामगोपाल साहू, फर्जी रकबा पंजीयन कर शासन के आँखों में झोंका धूल?

बिलासपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार सकरी तहसील अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुरेली में फर्जी पंजीयन मामला में एक चौकाने वाला बात सामने आया है जहां पूर्व ऑपरेटर राम गोपाल साहू द्वारा कई किसानो के रकबा बढ़ोतरी कर फर्जी रकबा पंजीयन करने का काम किया है और किसानों बेजा लाभ दिलाया गया है आपको बता दें कुरेली समिति के पूर्व ऑपरेटर राम गोपाल साहू नें फर्जी रकबा पंजीयन कर कुरेली समिति छोड़ कर वर्तमान में सकर्रा समिति में पदस्थ है, बावजूद भी सकर्रा समिति में भी फर्जी रकबा पंजीयन का मामला नजर आ रहा है
क्या कहतें है कुरेली समिति प्रबंधक
ज़ब हमारे मिडिया टीम के द्वारा कुरेली प्रबधक से फर्जी रकबा पंजीयन के बारे में जानना चाहा तो प्रबंधक का कहना था की इस बारे में मुझे पता नहीं ज़ब पंजीयन हो रहा था उस समय रामगोपाल साहू ऑपरेटर था, और फर्जी रकबा पंजीयन ऑपरेटर किया होगा या तहसील कार्यालय में हुआ होगा ,, लेकिन अभी ऑपरेटर रामगोपाल साहू इस समिति को छोड़ कर सकर्रा समिति में पदस्थ है