छत्तीसगढ़धरमजयगढ़रायगढ़

मनी वाईज वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम 15 अगस्त में आम जनता को किया गया जागरूक 

( धरमजयगढ़ से खेमलाल कुर्रे की रिपोर्ट .✍️)

धरमजयगढ़ /ग्राम सोनपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा अपराजिता महिला संघ के नेतृत्व में ब्लॉक धरमजयगढ़ ग्राम पंचायत सोनपुर में मनी वाईज वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजन कर आम नागरिकों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री राममिलन विश्वकर्मा ने जनता को वित्तीय साक्षरता के माध्यम से बैंक संबंधी धोखाधड़ी से बचने के उपाय के साथ किस तरह से फर्जी कॉल से कैसे बचा जा सके व डिजिटल लेनदेन के प्रमुख संसाधन जैसे गूगल पे, फोन पे, पीटीयम के संबंध में जानकारी दिया गया साथ ही शासन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा,जीवन ज्योति बीमा,अटल पेंशन व सुकन्या समृद्धि योजनाओं का लाभ लेने की बात कही ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री राम मिलन विश्वकर्मा, सम्माननीय शिक्षक गण,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सरपंच,पंच सहित अन्य नगरीकरण उपस्थित थे।