ग्राम पंचायत गंतुली छोटे सरपंच बसंती बाई नेताम और सचिव सौकीलाल उरांव ने अपने सहयोगी को फर्जी वेंडर बना कर लाखों रुपए के बिल लगाकर पंचायत की राशियों का किया गबन…

सारंगढ़:- सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गंतुली छोटे में लाखों रुपयों का हेराफेरी व भ्रष्टाचार का मामला आया सामने सरपंच बसंती बाई नेताम और सचिव शौक़िलाल उरांव ने पंचायत को चलाने के लिए अपने से ही एक नया सरपंच के रूप में एस कुमार यादव को नियुक्त किया है वहीं एस कुमार यादव जो कि सरपंच-सचिव के सहयोगी एस कुमार यादव के पास किसी भी प्रकार का कोई फर्म नही होते हुए भी फर्जी वेंडर बनाकर 15 वें वित्त की राशि को गबन करने की नियत से, सरपंच-सचिव ने अपने सहयोगी एस कुमार यादव को वेन्डर बता कर व फर्जी बिल लगाकर लाखों रूपये (राशि) का गबन किया गया है। वही ग्राम पंचायत में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। वर्तमान में ग्राम पंचायत गंतुली छोटे में सरपंच बसंती बाई नेताम है और सचिव शौक़िलाल उरांव है।
वही सरपंच-सचिव के सहयोगी एस कुमार यादव के नाम से पंचायत में किए गए कार्यों के निर्माण हेतु मटेरियल, मजदूरी सहित अन्य कार्यों का भुगतान किया गया। अगर इसकी जांच किया जाए तो सरपंच और सचिव ही दोषी पाया जाएगा। साथ ही लाखों रुपए के फर्जी बिल लगाकर मटेरियल या अन्य मदों से ग्राम पंचायत की राशियों का गबन किया गया है।
जबकि शासन के नियम में पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार किसी भी प्रकार का लाभ वाला कार्य नही कर सकते है।