
शहर में आए आंधी-तूफान को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने तथा आमजनों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
रायपुर -कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देश की परिपालन में एक्सप्रेस-वे में पंडरी के पास गिरे
बिजली पोल को तत्काल हटाया गया।
– समता कॉलोनी में बिजली के तारों में पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पेड़ की शाखाओं को हटाया गया।
– ग्राम तुलसी में पेड़ गिरने से एक मकान को क्षति पहुंची, जिसका अवलोकन कर प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाई जा रही है।
-ग्राम जोता रोड तिल्दा में पेड़ और बिजली के तार गिर गए थे जिन्हें हटाने की कार्रवाई की गई।
-खरोरा-तिल्दा मार्ग पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिर गया था, जिसे हटाया गया।
-नगर पंचायत समोदा में पेड़ और बिजली का खंभा गिर गया, जिसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
-रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर गिरे पेड़ों को भी हटाया गया।