17 नवंबर को होने वाली जन सुनवाई को रोकने हजारों की संख्या में ग्रामीण कर रहे विरोध…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पांच गांव की जमीन को अधिग्रहण के लिए 500 एकड़ की भूमि का जन सुनवाई 17 नवंबर 2025 को होने वाली गांव कपीसदा ब, सरसरा,जोगनीपाली, लालधुर्वा धौराभाटा इन पांच ग्रामों में ग्रीन संस्टेबल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कल 17 नवंबर को जनसुनवाई रखा गया है, जिसकी ग्रामीणों ने पुर जोर विरोध कर रहे है, और वहीं ग्रामीणों का कहना है की, यदि हम अपनी जमीन को इस कंपनी को देंगे तो हमारा और हमारे छोटे छोटे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा, वहीं ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा मीडिया के सामने रखी और कहा कि भविष्य में आने वाले जो खतरों का सामना करना पड़ेगा वह दयनीय होगा ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी के द्वारा जबरदस्ती उनके निजी जमीन को लिया जा रहा है जिसका ग्रामीण उन्हें पूरा विरोध कर रहे हैं आज 16 नवंबर को पूरे प्रशासन एसडीएम तहसीलदार ऑल अधिकारी गांव में पहुंचे हुए है, और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे है, लोगों का बस एक कहना है कि, यहां जनसुनवाई बिल्कुल नहीं होने देंगे, वहीँ ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए जिले भर के सभी थानो से भारी संख्या मे पुलिस बल को तैनात किया गया है, और लोगो लोगो को समझाइस दी जा रही है,


