छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा जन्मोत्सव निर्मल दिवस आयोजन 23 फरवरी को रायपुर में।

राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर 23 फरवरी 2026 को राजधानी रायपुर में “निर्मल दिवस” के रूप में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेशभर के सामाजिक बंधु, माताएं एवं बहनें बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम में आमंत्रण हेतु सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के धोबी/बरेठ समाज के सामाजिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्टर श्री संजय कन्नोजे जी एवं एसडीएम बिलाईगढ़ श्री प्रफुल्ल रजक जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें सादर निमंत्रण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर श्री सेवक राम बरेठ (शिक्षक एवं सामाजिक अध्यक्ष), श्री छबि बरेठ (अध्यक्ष), श्री जगदीश बरेठ, श्री लक्ष्मी कर्ष, श्री तिरित राम बरेठ, श्री झाड़ू राम बरेठ (अधिवक्ता), श्री नारायण कर्ष, श्री मुकेश कर्ष, श्री शिवा बरेठ, श्री नवल किशोर बरेठ सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

समाजजनों ने बताया कि संत गाडगे जी महाराज के आदर्शों—स्वच्छता, सेवा और समाज सुधार—को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

नवता धोबीन दाई की जय…
संत गाडगे जी महाराज की जय…