सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का कल आयोजन 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा संपन्न

सारंगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन 08 मई 2026, शुक्रवार को मंडी प्रांगण सारंगढ़ में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में 120 विवाहाकांक्षी जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न होगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री वर्मा सुबह रायपुर से प्रस्थान कर सारंगढ़ पहुंचेंगे तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे झुमका में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।