छत्तीसगढ़

सारंगढ़ में 14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

जिला कलेक्टर से खेल भाटा स्टेडियम तक होगी दौड़

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 अगस्त 2024/ आजादी के महापर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। बुधवार 14 अगस्त को सुबह 7 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जो कि कलेक्टोरेट परिसर सारंगढ़ से प्रारंभ होकर स्थानीय खेलभाठा मैदान परिसर में समाप्त होगी। उक्त आयोजन में स्कूली छात्र, नागरिक, जन प्रतिनिधि अधिकारी – कर्मचारी सहित काफी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे।