छत्तीसगढ़रायगढ़

कापू क्षेत्र के बंधनपुर जातादाई में धूमधाम से मनाया गया शूरवीर महान प्रतापी राजा गुरु बालक दास का राज्याभिषेक दिवस (राजा मेला)

धरमजयगढ़ से खेमलाल कुर्रे की रिपोर्ट..

धरमजयगढ़/दिनांक 13.10.2024 को समस्त सतनामी समाज के द्वारा राजा गुरु बालक दास जी का राज्याभिषेक राजा मेंला के रूप में मनाया गया जिसमें राजा गुरु के पूजा आरती करके कार्यक्रम शुरू किया गया
समाज के बुद्धिजीवी साथियों द्वारा राजा गुरु के जीवन संघर्ष एवं सतनाम आंदोलन पर प्रकाश डाला गया गुरु बालक दास जी सतनाम धर्म के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र थे इन्होंने सतनाम रावटी चलाकर अठगवा कमेटी का निर्माण कराया था एवं सतनाम सेना का भी निर्माण किया था समाज में फैले कुरीति छुआछूत अंधविश्वास को हटाने की बात बताया इस प्रकार से राजा गुरु का वीरता एवं बुद्धिमानी का कार्य कुशलता को देखकर ब्रिटिश सरकार द्वारा राजा की उपाधि प्रदान किया गया था इस प्रकार राजा गुरु का समाज में गौरवशाली इतिहास रहा है इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक 100 गांव कमेटी के श्री सोहनलाल टंडन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार श्री जगदीश प्रसाद कुर्रे वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामलाल महेश्वरी झाड़ू राम भास्कर ,ओम प्रकाश कुर्रे ,दारसेन महेश्वरी (शिक्षक )देवेंद्र वर्मा (बीडीसी कापू )खुशियली बघेल ,फलित रात्रि , धरमजीत टंडन, ज्ञान बघेल ,अनिल बघेल ,अमरजीत टंडन ,काशीराम ,सीता राम निराला, अमर बघेल,राजू अजगले ,विनोद बघेल, विक्रम बघेल , शातिश जांगड़े,शंकर बघेल ,खेमलाल कुर्रे, राकेश भारद्वाज ,गणेशाराम भारद्वाज, चंद्रसाय ,नारायण जांगड़े आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ समाज के महिला एवं बच्चे भी भारी संख्या में उपस्थित थे दिन में लक्ष्मी जांगड़े धरमिन महेश्वरी ,प्रियंका महेश्वरी ,आदि इस अवसर पर पंथी भजन कार्यक्रम एवं उद्बोधन आयोजित किया गया सभी लोग एक साथ भोजन ग्रहण किया एवं प्रसाद वितरण किया गया इस प्रकार कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन सोहनलाल टंडन द्वारा किया गया।