ग्राम पंचायत पझरापाली में
कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई सरायपाली जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर

सरायपाली/ विकासखण्ड के अंर्तगत आने वाला ग्राम पंचायत पझरापाली में जे. एम. सी. कबड्डी प्रतियोगिता में सरायपालीजनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई और यह कार्यक्रम की शुरुआत फीता काट कर किया
अपनी सम्बोधन में कहा की खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है , यह हमें स्वस्थ्य रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीम वर्क करने का अवसर प्रदान करता है। हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है
इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच बृंदावन डडसेना, भाजपा कार्यकर्ता धनेश्वर भास्कर , हरिशंकर नेटी, बलिराम सिदार, ग्राम प्रमुख दस लाल पारेश्वर , आयोजक गण, मातृ शक्ति तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे