छत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को आएंगी रायपुर

रायपुर :- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आगमन की तैयारियों के मद्देनजर विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत, विधानसभा सत्र की समाप्ति पर ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का दौरा प्रस्तावित है।