
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर रायपुर जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।
CSIR – केन्द्रीय औषधीय संस्थान और राष्ट्रीय औषधीय पौधा बोर्ड के विशेषज्ञों का तकनीकी सहयोग तथा सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में योजना के प्रथम चरण में आरंग के तीन ग्राम पंचायत—बनचरोदा, छटेरा और चटोद में कुल 14 एकड़ पंचायत की सामुदायिक और व्यक्तिगत जमीन पर औषधीय पौधों जैसे बच, खस और ब्राह्मी का रोपण किया जा रहा।
