
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 नवंबर 2023/ सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय, श्री पवन कुमार ने 17 नवम्बर की रात को 11 बजे से 2 बजे रात तक मतदान दलों के निर्वाचन सामग्री वापसी के समय संग्रहण व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, एएसपी निवेदिता पाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा, डॉ स्निग्धा तिवारी, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान आदि उपस्थित थे।