
ईश्वर नौरंगे की रिपोर्ट
आरंग जनपद पंचायत आरंग जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसा में आगामी सरपंच चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है इसी कड़ी में नामांकन के आखिरी दिन यानी 3 फरवरी को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था और नामांकन जमा करने वाले प्रत्याशी की संख्या भी अधिक थी नामांकन भरते ही ग्रामीणों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई श्रीमती रामकुवर मोहन कोठारी ने बताया कि वह गांव के समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्ध जनता का अपार समर्थन एवं आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो रहा है उन्होंने कहा कि यदि जनता का सहयोग और समर्थन उन्हें मिलता है तो वे गांव में अस्पताल शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता और आधारभूत संरचनाओं के विकास को प्राथमिकता देंगे! ग्राम वासियों ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई और उनके समर्थन में उत्साह पूर्वक नारे लगाए ग्रामीणों का कहना है कि श्रीमती रामकुवर मोहन कोठारी गांव के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और ग्राम पंचायत भैंसा को एक आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाएंगे