छत्तीसगढ़रायपुर

महतारी वंदन योजना की 18वीं किश्त जारी

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त 2025 की पहली तारीख को महतारी वंदन योजना की 18वीं किश्त के रूप में 69.19 लाख महिलाओं को 647.35 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके खातों में ट्रांसफर की।

मार्च 2024 से शुरू इस योजना के तहत अब तक 11,728 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर माह ₹1000 दिए जाते हैं।

हितग्राहियों से आधार अपडेट करने और बैंक खातों को DBT इनेबल कराने की अपील की गई है। योजना से जुड़ी जानकारी, लाभ त्याग और शिकायतें पोर्टल या महतारी वंदन मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकती हैं।