छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

पटवारी अपने घर में बैठे बैठे कर देते है 700 हेक्टेयर भूमि की गिरदावरी

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में पटवारियों नें गिरदावरी का कार्य शुरू क़र दिया है और काफी हद तक पूरा भी हो गया है आपको बता दें जिले के बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले हल्का नंबर 17 के पटवारी घर बैठे अपने क्षेत्र के गिरदावरी का कार्य पूरा क़र लेता है। हल्का नंबर 17 में लगभग 700 हेक्टेयर जमीन है जिसमें फ़सल लगाया जाता है वहीं पटवारी नें एक स्टिंग वीडियो में कहा भी है कि एक जगह खड़े होकर देखनें से पता चल जाता है कितने हेक्टेयर जमीन पर फसल उत्पादन किया गया है सभी खेतों के जमीनी स्तर पर जाकर देखना नहीं पड़ता है मैं ऐसा हीं गिरदावरी करता हूँ। सोचने वाली बात यह है कि पटवारी ध्रुव 700 हेक्टेयर जमीन को एक जगह खड़े होकर देख सकतें है, और उनके द्वारा गिरदावरी क़र दिया जाता है, कभी कभी किसी का इतना तेज देखना भी नुक्सान दायक होता है! क्योंकि बरसात के मौसम में दूर दूर तक हरियाली ही नजर आती है चाहे वहां पर धान हो या घाँस, एक जगह खड़े रह क़र गिरदावरी करने वाले पटवारी राजेंद्र ध्रुव क्या पता धान के जगह पर घाँस को गिरदावरी कर देता होगा, क्योंकि पटवारी जमीनी स्तर पर तों जाते नहीं। कहीं न कहीं पटवारी के इस रवैय्या व अनियमितता से शासन और किसान दोनों को नुक्सान और परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूत्र यह भी कहता है कि पटवारी गिरदावरी के नाम से पैसा भी मांग करता है। मिली जानकारी के अनुसार फ़ौती काटने के एवज पर जेमा बाई भोई से पैसा मांग क़र रहा जिसके वजह 4 वर्ष से फौत नहीं कट पाया है।

क्या कहते है पटवारी ध्रुव

पटवारी ध्रुव से गिरदावरी के बारे से पूछा गया तों उनका कहना था कि एक जगह पर खड़े रह कर देखने से पता चल जाता है कि फ़सल लगा है या नहीं और बगल वाले किसान से पिछने पर ओ लोग बता देते है फ़सल के बारे से….। राजेंद्र ध्रुव से एक किसान पूर्णहारी के फ़सल गिरदावरी के बारे से पूछा गया कि,क्या किसान आपके साथ गिरदावरी के समय था तों पटवारी राजेंद्र ध्रुव बोलते है किसान मेरे साथ में उनके सामने ही मैं पिछले गिरदावरी किया था,,अब देखिये राजेंद्र ध्रुव कैसे झूठ बोल रहा है।क्योंकि पूर्णहारी किसान का मृत्यु को लगभग 6 वर्ष हो चूका है जिसके वजह से उनके किसान कोड पर वरीशान पंजीयन जेमा बाई भोई के नाम से किया गया है,, राजेंद्र ध्रुव कि लापरवाही इस हद तक है कि गिरदावरी घर बैठे कर सरकार के आँखो पर धूल झोंक रहा है।